मकान मालिक सतवीर ने किठवाड़ी पुलिस चौकी में बताया कि मृतक देवेंद्र ईश्वर नगर स्थित एक मकान में अपने दो छोटे बच्चों के साथ किराए पर रहता था। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। मकान मालिक सतवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देवेंद्र पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में था और बेहद परेशान रहता था।
आठ जून की रात देवेंद्र ने कमरे में छत से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी के दौरान बेड से कुछ दस्तावेज और चार सुसाइड नोट बरामद किए। सुसाइड नोट में उल्लेख है कि पत्नी लक्ष्मी कुछ माह पहले मकान बेचने से मिले रुपये लेकर घर छोड़ गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।