पलवल। आयुष विभाग की ओर से जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की व्यापक तैयारियों के तहत बृहस्पतिवार को सभी ब्लाकों के आईटीआई में योगाभ्यास शिविर आयोजित किए गए। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि योग मानसिक शांति, शारीरिक तंदरुस्ती और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का एक वैज्ञानिक तरीका है। आईटीआई पलवल में आयुष योग सहायक ज्ञानचंद, पवन शास्त्री ने योग प्रोटोकॉल कराया। इसमें प्रधानाचार्य जिले सिंह सहरावत समेत अध्यापक और बच्चों ने योगाभ्यास किया। संवाद