फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यमुना प्राधिकरण लाएगा छोटे आवासीय भूखंड की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण जल्द ही यमुना सिटी में छोटे भूखंड की आवासीय योजना लांच करेगा। इसके लिए प्राधिकरण का नियोजन विभाग काम कर रहा है। बिल्डर कंपनियों को भी विकल्प पर काम करने के लिए कहा गया है। यमुना सिटी के कई सेक्टरों में ग्रुप हाउसिंग के लिए भूमि उपयोग निर्धारित है। हालांकि, बड़े आकार के ग्रुप हाउसिंग प्लॉट के नियोजन में दिक्कतें आ रही थीं। किसानों के साथ जमीन विवाद और अधिग्रहण के मसले इसमें मुख्य बाधा थे। इन समस्याओं को देखते हुए अथॉरिटी ने छोटे आकार के प्लॉट की योजना बनाई है। प्लानिंग और बिल्डर विभाग प्लॉट के आकार, सेक्टर और आरक्षित मूल्य पर मंथन कर रहे हैं। योजना को बोर्ड बैठक में मंजूरी के बाद लांच किया जाएगा। प्राधिकरण की इस पहल से यमुना सिटी में ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को गति मिलेगी। इससे आने वाले समय में शहर में नियोजित तरीके से विकसित होने वाले नए सेक्टरों में घर मिलेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें