फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पहचान पत्र दिखाकर श्रमिक को मिलेगा एफटीएल गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी महेश यादव ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के लिए भारत सरकार की विशेष योजना का एलान किया है। अब प्रवासी श्रमिक बिना किसी भारी-भरकम कागजी कार्रवाई के एक पहचान पत्र दिखाकर 5 किलो का एफटीएल गैस कनेक्शन ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि नए कनेक्शन की दर 1511 रुपये तय की गई है। इसमें सिलिंडर और गैस दोनों शामिल हैं। वहीं, सिलिंडर रिफिल कराने के लिए 567.50 का शुल्क देना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए श्रमिक अपने कारखाना मालिक या श्रम विभाग से तालमेल कर किसी भी गैस एजेंसी पर आवेदन कर सकते हैं। यह स्कीम विशेष रूप से प्रवासियों के लिए है। हथीन की गैस एजेंसी पर अभी तक एफटीएल गैस सिलिंडरों की सप्लाई नही हुई है। गैस एजेंसी संचालक ने सिलेंडरों की मांग भेज दी है। शीघ्र ही सप्लाई आने पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें