फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महिला एवं बाल विकास की टीम ने रुकवाई नाबालिग की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सचेत है। महिला एवं बाल विकास ने पुन्हाना खंड के गांव ठेक में एक नाबालिग की शादी रुकवा दी। वही लड़की के परिजनों ने हलफनामा देकर आश्वासन दिया कि अब बालिग होने के बाद ही लड़की की शादी की जाएगी। उसके बाद ही परिजनों के खिलाफ कोई कानूनी करवाई नहीं की गई।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी मधु जैन ने बताया कि उनको सूचना मिली कि पुन्हाना खंड के ठेक गांव में 17 अक्तूबर को साढ़े 16 साल की एक लड़की की शादी की जा रही है। उन्होंने सोमवार को ही गांव पहुंचकर इसकी जांच की तो पता चला कि 17 अक्तूबर को राजस्थान के एक लड़के के साथ इस नाबालिग लड़की की शादी होने वाली है। उन्होंने 16 अक्तूबर को ही शादी के करने के बारे परिजनों से बात की। उनका कहना है कि परिजनों ने उसके सामने ही लड़के वालों को फोन कर बरात न लाने की सूचना दे दी। मंगलवार 17 अक्तूबर को उन्होंने गांव जाकर इसका जायजा भी लिया। मधु जैन का कहना है िक लड़की के पिता ने हलफनामा दिया है कि वह बालिग होने के बाद ही अब अपनी बेटी की शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव ठेक के सरपंच अशरफ एडवोकेट ने बताया कि महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों के पहुंचने के बाद शादी को रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को बरात आनी थी, जिसे रोक दिया गया है। सरपंच का कहना है िक अब लड़की की शादी डेढ़ साल बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें