गांव मिंडकौला में एक दुकानदार महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने अपने भाई और मां के साथ मारपीट की और महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत मंडकौला पुलिस चौकी में दे दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंडकौला निवासी शकुंतला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपनी दुकान पर अकेली बैठी हुई थी। उसका लड़का अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही निवासी एक युवक अपनी मां व भाई के साथ दुकान में घुस आए और मारपीट करने लगे।
इसी दौरान आरोपियों ने उनके हाथ में चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी देवेंद्र, उसके भाई चेतराम व मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।