फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बस से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, चालक व कंडक्टर पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस के वॉशरूम से बाहर निकल रही थीं तभी बस चालक ने लगा दिए ब्रेक
विज्ञापन




असंतुलित होकर बस के खुले गेट से नीचे हाईवे पर गिरीं



संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। गुरुग्राम से कानपुर जा रही महिला बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। कानपुर निवासी महिला पुनम अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि 21 मई 2025 की रात करीब 11 बजे वह पति के साथ गुरुग्राम से कानपुर जा रही थीं। जब बस केएमपी टोल पलवल के पास पहुंची तो वह वॉशरूम के लिए गईं। वॉशरूम से बाहर आते समय चालक ने अचानक ब्रेक मारे, जिससे वह असंतुलित होकर बस के खुले गेट से नीचे हाईवे पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन




इस हादसे में महिला के दाहिने हाथ की कलाई पर गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार सहरावत अस्पताल होडल में करवाया गया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल, गुरुग्राम रेफर किया गया। अस्पताल से जारी रिपोर्ट में उनके दाहिने हाथ और कलाई में गहरी चोट, अंगुलियों में क्रश इंजरी और टांके लगाने की पुष्टि हुई है। थाना सदर पुलिस ने महिला की शिकायत और अस्पताल के दस्तावेजों के आधार पर चालक और कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें