फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक से गिरकर ट्रक के टायर के नीचे आ गई महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि महिला बाइक से गिरकर ट्रक के टायर के नीचे आ गई। महिला की मौत के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के भतीजे की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार फरीदाबाद के एसजीएम नगर निवासी ओमप्रकाश ने दी शिकायत में कहा है कि वह अपनी चाची बीरवती को जांगीरपुर से दवाई दिलाने के लिए गया था। पीडि़त अपनी चाची को दवाई दिलाने के बाद जब वापस लौट रहा था तो उनकी बाइक पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर धान मिल के निकट पहुंची। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही उसकी चाची बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक का पहिया उसकी चाची के सिर के ऊपर से उतर गया। जिससे मौके पर ही उसकी चाची बीरवती की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित सवारी का इंतजाम कर अपनी चाची को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंची पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें