फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: डंपर की चपेट में आई बाइक सवार महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नगीना खंड के अंतर्गत आने वाले मांडीखेड़ा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। ट्रैफिक पुलिस स्टेशन और अस्पताल के पास पुलिस जांच से बचने की भागम-भाग में एक तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह पांच मासूम बच्चों की मां थी।

महिला की पहचान रस्मीना (पत्नी अय्यूब) के रूप में हुई है, जिनकी ससुराल मढ़ी गांव में है और वे मूल रूप से बदोपुर की रहने वाली थीं। जानकारी के अनुसार, रस्मीना अपने काका ससुर सद्दीक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर बदोपुर जा रही थीं। जब वे मांडीखेड़ा ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के पास पहुंचे, तो वहां पुलिस जांच चल रही थी। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वाहन जांच से बचने की कोशिश कर रहा था, जिसकी वजह से अचानक अफरा-तफरी मची और बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने के कारण रस्मीना चलती बाइक से नीचे सड़क पर गिर गईं। इससे पहले कि वे संभल पातीं, पीछे से आ रहा डंपर उनके ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंफर चालक वाहन को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, ट्रैफिक थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना ट्रैफिक थाने से कुछ दूरी पर स्थित अस्पताल के दरवाजे के पास हुई है। फिलहाल महिला का शव मंडीखेड़ा जिला अस्पताल के शव गृह में है। पुलिस फरार डंफर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें