फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर कुंडल, चेन लूटी

Mon, 11 Nov 2013 11:14 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से गोबर डालने गैत (उपला थापने की जगह) गई चालीस वर्षीय महिला अर्ध नग्न हालत में मृत पड़ी मिली। बदमाश उसके कान से सोने के कुंडल तथा चेन भी लूटकर ले गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने बाद एसपी तथा डीएसपी डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

मीरापुर गांव की रहने वाली चालीस वर्षीय महिला सोमवार को सुबह घर से गोबर डालने गैत गई थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था और बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर बच्चे घर आए तो घर का ताला लगा मिला। परिवार तथा गांव वालों ने महिला की खोजबीन की। शाम पांच बजे खोजबीन के दौरान कुछ लोग जब गैत में गए तो वहां गोबर की परात पड़ी मिली और दूसरी तरफ कीकरों की झाड़ियों में उसका अर्धनग्न हालत शव मिला।
विज्ञापन


इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी राकेश आर्य व डीएसपी जयबीर सिंह राठी पूरे लावलश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतक के कानों से सोने के कुंडल तथा चेन गायब है। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसी की सलवार से गला घोंटकर की गई है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की घटना का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें