फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
कैंप थाना क्षेत्र की किठवाड़ी पुल पुलिस चौकी अंतर्गत कैलाश नगर में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय ज्योति की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ज्योति की बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। आरोप है कि उसका पति नशे का सेवन करता था। इसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच एएसआई विनोद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें