फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन

पलवल। गांव चिरवाड़ी में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। चांदहट थाना पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव तुमोला तहसील छाता जिला मथुरा निवासी मैना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बेटी अनीता की शादी करीब ढाई वर्ष पहले पलवल के गांव चिरवाड़ी निवासी प्रकाश के साथ की थी और शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मंगलवार को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की जहर खाने से मौत हो गई। आरोप है कि बेटी को पति प्रकाश, जेठ अमर सिंह व जेठ के बेटे रोहित और मोहित ने जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें