फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: टौंका गांव के पास बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 18 Oct 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- उटावड़ थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, मृतका के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उटावड़ से नूंह जिले के शिकरावा-पिनगवां की ओर जाने वाले रोड पर टौंका गांव के निकट एक बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। उटावड़ थाना पुलिस ने मृतका के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार नूंह जिले के शाहपुर नांगल निवासी जुनैद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह अपनी बुआ साहिना को बाइक से उनके गांव पचानका छोड़ने जा रहा था। जब उनकी बाइक गांव टौंका के निकट स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जुनैद की बुआ साहिना सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल साहिना को उपचार के लिए नूंह जिले के नलहड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उटावड़ थाना पुलिस ने मृतका के भतीजे जुनैद की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें