फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नहर में कूदकर महिला ने की आत्महत्या, शिनाख्त के प्रयास जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावलपुर चौकी के पास सोमवार देर शाम करीब 26 वर्षीय महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी खोजबीन और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से महिला के शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में महिला के हुलिए और कपड़ों के आधार पर जानकारी साझा कर रही है ताकि उसकी पहचान की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें