फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

Sat, 28 Sep 2013 11:02 PM IST
पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को उपचार के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरु नानक अस्पताल के संचालक डॉक्टर अनूप सिंह ने बताया कि महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई है।
विज्ञापन


गांव गोपालगढ़ निवासी रामकिशन ने अपनी बेटी संगीता की शादी लगभग ढाई वर्ष पहले गांव मढनाका निवासी सुकपाल के बेटे अरुण से की थी। बताया गया कि शादी के बाद ही दहेज की मांग की जाने लगी।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर संगीता को मारा-पीटे जाने लगा। आरोप है कि शनिवार सवेरे संगीता के पति अरुण और सास लालबती से उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग से संगीता बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन


दूसरी तरफ संगीता के पति का कहना है कि मामूली कहासुनी के चलते संगीता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुदकुशी करने के लिए आग लगा ली। मामले की जानकारी हथीन पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें