संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से छह हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कुलदीप, निवासी औरंगाबाद ने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर पैसे निकालने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। 8 सितंबर की शाम मोबाइल पर खाते से 6,000 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। पीड़ित ने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट और उसके पास मौजूद बदला हुआ एटीएम कार्ड भी उपलब्ध कराया। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि एटीएम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और बैंक लेनदेन के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।