फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार्ड बदलकर खाते से 72 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। ठगों ने मदद का झांसा देकर महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और 72 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है। पांडवन कॉलोनी निवासी मोहनवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 नवंबर को एटीएम से रुपये निकालने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया और कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। वहां से आने के बाद उनके मोबाइल पर लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। कई ट्रांजेक्शन में 72 हजार रुपये निकाल लिए गए। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सुदेश ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें