फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 40 हजार रुपये

Thu, 23 Nov 2023 11:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। अंधुआ पट्टी निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। होडल निवासी हेमदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने केनरा बैंक शाखा में खाता खुलवाया हुआ है। 17 नवंबर को वह हसनपुर चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए गया। हेमदत्त के कार्ड से पैसे नहीं निकल रहे थे, इसी दौरान अचानक दो युवक एटीएम बूथ में आए पैसे निकलने के बारे में पूछा। इसके बाद एक युवक ने पैसे निकालने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड ले लिया, बाद में उनका कार्ड वापस कर दिया। उनके वापस आते ही उनके मोबाइल पर 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें