फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो तेजाब फेंककर जलाया

Thu, 31 Aug 2023 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब डालकर जला दिया। आरोपी ने बैटरी से तेजाब निकाला और पत्नी पर छिड़क दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। महिला को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गदपुरी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद पति के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार गांव जैंदापुर निवासी नीता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 29 अगस्त की रात करीब 12 बजे वह अपने घर पर सो रही थी। शराब के नशे में उसका पति जितेंद्र आया और घर की घंटी बजाई, परंतु उसकी नींद नहीं खुली। जितेंद्र घर की दीवार कूदकर घर के अंदर घुस आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे जितेंद्र ने घर में बैटरी से तेजाब निकालकर उसके ऊपर डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। शिकायत में कहा गया कि उसका पति जितेंद्र उसे पसंद नहीं करता, जिसके चलते उसके साथ आए दिन मारपीट करता है और उसे आत्महत्या के लिए उकसाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि महिला करीब 90 प्रतिशत तक जल चुकी है तथा उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें