फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गेहूं की बिजाई 30 अक्तूबर के बाद पकड़ेगी जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। खरीफ फसलों बाजरा, ज्वार एवं धान की कटाई आखिरी चरण में है। तेज धूप निकलने से धान की कटाई जोरों पर चल रही है। मलाई गांव के किसान मोहम्मद जकरिया ने बताया कि हथीन क्षेत्र के गांवों में धान की कटाई के साथ ही सरसों की बिजाई की जा रही है। गेहूं की बिजाई के लिए किसानों की ओर से तैयारी की जा रही है। 30 अक्तूबर के बाद गेहूं की बिजाई जोर पकड़ेगी। जिले में करीब 85 हजार हेक्टेयर गेहूं का रकबा होता है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी प्रदीप मलिक ने बताया कि सरसों की बिजाई जारी है। गेंहू की बिजाई अभी शुरू होगी। क्षेत्र में डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें