फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। नगर की सुशील धर्मशाला में बुधवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली कबड्डी टीम के उप-कप्तान पवन सहरावत का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही उनके गुरु अर्जुन अवार्डी रणधीर सिंह सहरावत को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। यह आयोजन नगर पालिका पार्षद विजय सहरावत के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान 31-31 हजार रुपये की नोटों की माला पहनाकर दोनों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

पवन ने कहा कि मेवात में खेल संसाधनों को बढ़ाने के साथ-साथ यहां खेल का माहौल पैदा करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके कोच और पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। रणधीर सिंह सहरावत ने आह्वान किया कि मेवात और तावडू क्षेत्र में खेलों का माहौल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पवन सहरावत अभी प्रो कबड्डी खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें