फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लगातार बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

Wed, 03 Sep 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पिछले कई दिन से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तीन से नौ सितंबर तक हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से 33.5 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री से 27.1 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हालांकि, बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या देखने को मिल रही है। बस स्टैंड से लेकर नगर उपायुक्त कार्यालय तक की सड़कों पर पानी भर गया है। महिला पुलिस थाना परिसर में भी जलभराव की स्थिति है जिससे आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें