फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे की बरसात से पलवल शहर में हुआ जलभराव

विज्ञापन
पलवल के रेस्ट हाउस मैं हुआ जलभराव - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। महज दो घंटे की बारिश ने बृहस्पतिवार को पलवल शहर में पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। गलियों, सड़कों के साथ ही घरों और सरकारी कार्यालयों व राजमार्ग पर भी पानी ही पानी नजर आया। हालात ऐसे हुए कि लोगों को अपने कामकाज के लिए आने-जाने में भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तड़के करीब चार बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश के बाद सुबह 10 बजे तक बूंदाबादी होती रही। मोती कालोनी, दया बस्ती, कृष्णा कालोनी, आर्य नगर, मोहन नगर, कैलाश नगर आदि क्षेत्रों में तो घरों के अंदर तक पानी घुस गया। इतना ही नहीं पलवल के विश्रामगृह, महिला थाना, बालवीर थाना, पशु पालन विभाग कार्यालय, पुरानी अदालत परिसर में भी इतना पानी भर गया कि कर्मचारियों का अंदर जाना तक मुश्किल हो गया। वहीं पुराने जीटी रोड, रेलवे रोड, रसूलपुर रोड, शेखपुरा रोड, माल गोदाम रोड व राजमार्ग पर महर्षि दयानंद आगरा चौक तक हर ओर पानी भरा रहा। जलभराव को देख लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों व प्रशासन से संपर्क करने का खूब प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाए। इतना ही नहीं लोगों ने विधायक से भी जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर व मुख्यमंत्री के ट्विटर पर भी फोटो डालकर समस्या उठाई।
वर्जन-
पिछले दिनों भी नालियों व नालों की सफाई कराई गई है। रेलवे रोड पर दो दिन पहले भी सफाई कराई गई थी। पानी निकासी के इंतजाम किए जा रहे हैं। जहां भी जलभराव हुआ है, वहां पानी निकालने के लिए अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही पानी निकलवा दिया जाएगा। - इंदू भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना
होडल। बुधवार की देर रात हुई बारिश के बाद लोगों ने पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। एक ओर जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं जगह-जगह जलभराव की स्थिति रही। जिसके कारण पैदल चलने वालों व दुपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुरानी नगर पालिका, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर व कई कालोनियों में जलभराव हो गया। अग्रसेन चौक पर दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते रहे। संवाद
हथीन में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
हथीन। बुधवार रात और बृहस्पतिवार को सुबह से पूरे दिन हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ज्यादातर इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। पानी निकासी के लिए सुविधाजनक नालियां न होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गहलब रोड बाजार, रीण्डका रोड आदि में तो हालात ज्यादा बिगड़े रहे। भाजपा के पूर्व मंडल महासचिव सुधीर कुमार ने बताया कि शहर में पानी निकासी की व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। वहीं नगरपालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को पानी निकासी के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें