हथीन। छांयसा में एक दर्जन घरों में बारिश का पानी घुस गया है। प्रभावित घरों के मालिकों को अन्य घरों में जाकर रहने को विवश होना पड़ रहा है।
गांव निवासी रामेश्वर सिंह ने बताया कि एक दर्जन से अधिक घरों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित परिवारों में शामिल चरण सिंह एवं उमेश ने बताया कि अभी तक प्रशासन ने पानी निकासी के उपाय भी शुरू नहीं किए हैं। उन्होंने मांग की है कि अविलंब पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।
गांव के सरपंच इस्लाम ने बताया गांव में हुए जलभराव के बारे में स्थानीय खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय को सूचित किया गया। अधिकारी दौरा कर चुके हैं। पानी निकासी के लिए मोटर पंपिंग सेट लगवाने के आदेश जारी किए गए हैं। शीघ्र पानी निकलने की व्यवस्था हो जाएगी।