फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मांगें पूरा नहीं होने तक हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय परिसर में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी नेता राजकुमार ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इकाई प्रधान विजय बेनीवाल ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार से कई बार बातचीत और अपील की जा चुकी है। इसके बावजूद समाधान नहीं होने के कारण उन्हें हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें