फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: उटावड़ में पुलिस टीम पर पथराव कर वांछित आरोपी को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरुखनगर पुलिस टीम पर हमले के मामले में सात पर केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। गांव उटावड़ में चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई फरुखनगर पुलिस की टीम पर पथराव किया गया। परिजनों ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। इस हमले में सिपाही पूर्ण के बाएं पैर एवं दाहिने हाथ में चोटें आईं। अन्य कर्मियों ने जैसे-तैसे अपने आपको बचाया। इस मामले में पीएसआई मनोज के बयान पर उटावड़ थाना पुलिस ने सादिक, वसीम, सादिक की मां, पत्नी, हीला, शाहिद व इफी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला कर चोट पहुंचाने व आरोपी को छुड़ाने का मामला दर्ज किया है।


जानकारी के अनुसार गांव उटावड़ निवासी सादिक के खिलाफ गुरुग्राम के आईएमटी सेक्टर सात थाना में चोरी का केस इसी वर्ष सात अप्रैल को दर्ज हुआ था। आरोपी उसी समय से फरार चल रहा है। सादिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम आठ जुलाई की रात उटावड़ पहुंची। टीम ने सादिक को उसके घर पर छापा मारकर पकड़ लिया। इस बीच आरोपी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपने परिवार एवं पड़ोसियों को बुला लिया। इसके बाद लोगों ने टीम के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने सादिक को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया।
विज्ञापन



जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे हैं। आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी पुलिस टीम पर हो चुके हैं हमले
पुलिस के ऊपर हमला कर आरोपी छुड़ाए जाने की घटना रूपडाका गांव में भी जून में हुई थी। 16 जून को पलवल साइबर थाना के सब इंस्पेक्टर संदीप साइबर धोखाधड़ी के आरोपी मुस्ताक को गिरफ्तार करने रूपडाका गए थे। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था। इस बीच पकड़े गए आरोपी को पुलिस पार्टी पर हमला कर छुड़ा लिया गया था। इस संदर्भ में भी उटावड़ थाना में केस दर्ज है।
इससे पूर्व गांव कोट गई सीआईए पलवल की टीम पर हमला किया गया था। यह केस बहीन थाना में दर्ज है। गांव असावटी गई गदपुरी पुलिस टीम पर भी हमला किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें