फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: भरभरा कर गिरी हवेली, बाल-बाल बचे गली में खेल रहे बच्चे

Tue, 27 Jun 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मुख्य शहर में शामिल गोरेल्ला मोहल्ला में बारिश के बाद सोमवार रात को एक पुरानी हवेली भरभराकर गिर गई। इस दौरान गली में खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे। मकान गिरने की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। मकान गिरने से एक रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। मोहल्ले में पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। मकान गिरने से पड़ोस में रहने वाले लोग भय के साये में हैं। लोगों का कहना है कि बार शिकायतों के बावजूद भी इन मकानों को तोड़ा नहीं जा रहा है। प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
दरअसल, शहर की ऊंचाई पर बसे गोरेल्ला, थाईं, कानून गोयान, नीमतला, दरबार कुआ, काजीवाड़ा में रहने वाले लोग खतरे के साये में जीवन जी रहे हैं। यहां घरों में दरार आना और दीवारों का फट जाना आम बात हो चुकी है। इन हालातों के चलते कई परिवार अपने घरों को छोड़कर पलायन कर चुके है। शहर की पुरानी बसावट में बसे इन मोहल्लों की पुरानी इमारतें इस कदर जर्जर और बदहाल हैं कि बारिश के दिनों में यह भरभराकर गिर जाती हैं। सोमवार को भी बारिश के बाद एक पुरानी हवेली का एक हिस्सा गिर गया और आवाजाही के रास्ते को बंद कर दिया। गनीमत यह रही कि मिट्टी के खिसकने से सतर्क होकर उस जगह खेल रहे बच्चे हादसे से कुछ समय पहले ही हट गए, वरना बड़े हादसे के शिकार हो जाते। प्रशासन को चाहिए कि सर्वे कर इन जर्जर इमारतों को सावधानीपूर्वक गिरा दिया जाए। ताकि आसपास रहने वाले लोगो को खतरे से बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद बिजेंद्र पाठक व विवेक ने बताया कि हवेली का एक हिस्सा एक हफ्ते पहले भी गिर गया था। जिसके बाद इसमें रहने वाले बुजुर्ग इसे छोड़ कर कहीं और चले गए। उन्होंने बताया यह हवेली मंगला परिवार की है और कई बार उन्हें भी हवेली की जर्जर हालत से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। नगर परिषद द्वारा खाली पड़े जर्जर मकानों पर नोटिस लगाकर उन्हें तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। मकान मालिकों से मिलकर भी निर्देश भी दिए जाते हैं।
- सुनील रंगा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें