फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सगाई समारोह में वेटर पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रोनीजा गांव में एक सगाई समारोह में वेटर का काम कर रहे युवकों के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ठेकेदार समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोहागढ़ गांव निवासी पीड़ित महेश कुमार ने बताया कि वह 15 फरवरी की रात को गांव में आयोजित सगाई समारोह में काम कर रहा था। कार्यक्रम में हलवाई और टेंट का ठेका ताराका गांव के विष्णु नामक ठेकेदार के पास था। महेश के अनुसार, रात करीब एक बजे ठेकेदार विष्णु ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए चोर कहा। विरोध करने पर विष्णु ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सुखदेव ने लोहे के गमले से महेश के हाथ पर हमला किया, जबकि सुंदर ने डंडे से प्रहार किया। बीच-बचाव करने आए महेश के साथी दलिन्दर और दिनेश को भी बुरी तरह पीटा गया। दलिन्दर को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें