फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मतदाता सूची शुद्धीकरण अभियान तेज

विज्ञापन
मतदाता सूची शुद्धीकरण को लेकर संबोधित करते हुए एसडीएम अमित कुमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए जारी एसआईआर प्रक्रिया के तहत पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में सत्यापन तेजी से किया जा रहा है। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 साल की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। साथ ही मृत व्यक्तियों, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं तथा एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों का सत्यापन कर आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर यह काम करेंगे। एसडीएम ने बताया कि पुनहाना विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 2 लाख 5 हजार 409 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1 लाख 55 हजार 412 मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। यह कुल मतदाताओं का लगभग 75 प्रतिशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें