फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मंडौरी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले डंडे, राॅड और पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल, केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। थाना अंतर्गत मंडौरी गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, राॅड और ईंट-पत्थर चले। इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में मंडौरी की रहने वाली पीड़िता नीना ने बताया कि वह घरेलू महिला है और उसका पति काफी समय से बीमार चल रहा है। बीती 25 जून की सुबह बिजली विभाग की टीम गांव में छापा मारने आई थी। पीड़िता का बेटा श्यामवीर विभाग के कर्मचारियों को कागजात दिखाने के लिए घर के बाहर गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही श्यामवीर कागजात दिखाकर वापस घर लौटने लगा, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही रामकिशन, उसके बेटों कर्मवीर व अजीत, और पत्नी भगवती ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने आपसी मिलीभगत कर राॅड, पंच और ईंट-पत्थरों से श्यामवीर पर हमला बोल दिया।

शिकायत के अनुसार, रामकिशन और अजीत ने श्यामवीर के सिर पर लोहे की राॅड दे मारी, जबकि कर्मवीर ने उसके हाथ पर ईंट से हमला किया। चीख-पुकार सुनकर जब श्यामवीर के भाई संजय और हीरा सिंह उसे बचाने दौड़े, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। भगवती ने संजय के सिर पर ईंट मारी और रामकिशन ने राॅड से वार किया। वहीं, तीसरे भाई हीरा के सिर पर भी कर्मवीर ने ईंट से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को बमुश्किल बचाया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ितों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें