फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर छुडाया मोस्टवांटेड इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर छुड़ाया मोस्टवांटेड इनामी बदमाश
विज्ञापन

हथीन। हथीन के गांव रूपडाका में एक मोस्टवांटेड इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर बदमाश को छुड़ा लिया । इस हमले में कई पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। जिनमें एक एएसआई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का उपचार फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के हमले में पुलिस की सरकारी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नरेन्द्र बिजरानिया व डीएसपी साकिर हुसैन भी गांव रूपडाका में पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस संदर्भ में एवीटी स्टाफ हथीन के इंचार्ज मो. इलियास खान ने संबंधित थाना बहीन में 15 नामजद सहित 50 -60 अन्य के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा कासिद , कालू , समीम , रासीद , सिराज , हारून , सौराब , बोना , सहीद , कमरू , इलियास , कय्यूम , मुबीन , कमरू और जम्मा व 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया है।मो. इलियास ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के कोसीकलां थाना अंतर्गत बिसंबरा निवासी मोस्टवांटेड 25 हजार का इनामी बदमाश शमसू पुत्र सुलेमान जिसके पास हथियार है। इस समय रूपडाका के चौथाईया मोहल्ला में अमन मस्जिद के सामने एक परचून की दुकान पर बैठा है। सूचना मिलते ही एवीटी स्टाफ , हथीन एसएचओ इंस्पेक्टर जयराम , बहीन थाना के सब इंसपेक्टर कुलदीप पुलिस के साथ मौके पर दबिश दी। उन्होंने बदमाश को धर दबोचा। जब पुलिस उसे गाड़ी में डालने लगी तो उसने शोर मचा दिया। इतने में गांव के करीब 60 लोग लाठी- डंडों के साथ आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें