फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण बैंसला
विज्ञापन

पलवल। गांव स्तर पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा है। शहर से दूर स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारी समय पर पहुंचना जरूरी नहीं समझते। केंद्रों पर स्टाफ न मिलने से मरीज भी कम मात्रा में पहुंचते हैं। यही हाल है बैसलात के एकमात्र टप्पा-बिल्लौचपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का। जहां मंगलवार को साढे 10 बजे तक भी स्टाफ नहीं पहुंचा। यह वही स्वास्थ्य केंद्र है, जिस पर कोरोना महामारी के दौरान छापे में ताला लटका मिला था। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को दी गई चेतावनी का असर अभी भी दिखाई नहीं दे रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए अहम कड़ी मानी जाते हैं। केंद्रों का काम ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा आपातकालीन सेवाएं भी मुहैया करवाना है। यहां मेडिकल ऑफिसर, नर्स, फार्मासिस्ट, एएनएम व आशा वर्कर जरूरी स्टाफ के तौर पर तैनात होने चाहिए। केंद्रों पर लोगों की स्वास्थ्य जांच, दवा और उचित डॉक्टरी सलाह दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

स्थानीय तौर पर फैलने वाले रोगों की रोकथाम करना व क्षेत्र में स्वास्थ्य समस्याओं संबंधी आंकड़े एकत्रित करना भी केंद्रों का अहम कार्य है। जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए गर्भधारण से लेकर डिलीवरी होने तक स्वास्थ्य सलाह देना, जिसमें खान-पान, देखभाल, टीकाकरण और जांच संबंधी जानकारी दी जाती है। जन्म के बाद शिशु का संपूर्ण टीकाकरण भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा ही सुनिश्चित किया जाता है।
मंगलवार को प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र टप्पा-बिल्लौचपुर में साढे़ 10 बजे तक भी आवश्यक स्टाफ नहीं पहुंचा। केंद्र पर मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, नर्स, एएनएम व आशा वर्कर मौजूद नहीं थे। स्टाफ के नाम पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मचारी व एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी मौजूद थे। मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे।
कोरोना महामारी के दौरान नोडल अधिकारी सुगर मिल डायरेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया था, जिनमें तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लटका मिला था। टप्पा स्वास्थ्य केंद्र भी उन में शामिल था।
विज्ञापन

बयान
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। मैं इसकी पूरी जानकारी लूंगा। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। - डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें