फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। गांव ऐंचवाड़ी में बुधवार को जेएसआई आरएंडटी इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सीएमसी मोहम्मद मुश्ताक, गांव के मेंबर और प्रभावशाली पिताओं (एचआर फादर्स) सहित ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों के सुरक्षित भविष्य और नियमित टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया। सीएमसी मोहम्मद मुश्ताक ने ग्रामीणों को बताया कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने टीकाकरण को लेकर लोगों में मौजूद भ्रम और आशंकाओं को दूर करते हुए बच्चों को समय पर सभी जरूरी टीके लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और संस्था मिलकर बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। बैठक में बच्चों के टीकाकरण से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी भी साझा की गई। संस्था की ओर से गांव के जिम्मेदार और प्रभावशाली लोगों से घर-घर जागरूकता फैलाने में सहयोग मांगा गया। इस दौरान प्रभावशाली ग्रामीण इकबाल ने खड़े होकर ग्रामीणों से बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की और अभियान में सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में मौजूद अन्य प्रभावशाली पिताओं ने भी आगामी टीकाकरण दिवस पर अपने बच्चों को टीका लगवाने और लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें