पाटखोरी गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया जंगली जानवर का बच्चा और मौके पर मौजूद ग्रामीण।
पाटखोरी गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया जंगली जानवर का बच्चा और मौके पर मौजूद ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र के पाटखोरी गांव में रविवार को गलियों में जंगली जानवर का बच्चा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसे पकड़कर पिंजरे में बंद कर दिया और वन्यजीव विभाग को सूचना दी।ग्रामीण अल्ताफ ने बताया कि जानवर उनके घर के पास दिखाई दिया था। उन्होंने चार-पांच लोगों की मदद से प्लास्टिक का टब और चादर डालकर उसे काबू किया। ग्रामीणों के अनुसार, यह जानवर पहले बकरी पर हमला कर चुका है। कुत्तों पर हमले की भी सूचना है। कुछ ग्रामीण इसे भेगर का बच्चा बता रहे हैं, लेकिन इसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह सूचना देने के बावजूद शाम तीन बजे तक वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द पहुंचकर जानवर की पहचान करने और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की। वन्य विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने बिग कैट को पकड़ा था। फिलहाल यह विभाग के कब्जे में है।
पाटखोरी गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया जंगली जानवर का बच्चा और मौके पर मौजूद ग्रामीण।