फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ग्रामीणों को नशे और साइबर अपराधों से किया सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने हथीन क्षेत्र के छज्जूनगर गांव में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। नशा मुक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर नशे को समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया। लोगों से जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा गया कि यदि आसपास किसी प्रकार की नशा गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन




अभियान के दौरान साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए। ग्रामीणों को ओटीपी, बैंकिंग जानकारी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें