फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पृथला-धतीर मार्ग पर लगाया जाम

Tue, 24 Dec 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुधौला में दलित बस्ती से पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली को गांव के कुछ लोगों द्वारा रोक दिया गया। इससे बस्ती में नाली का पानी भर गया। उनसे जब नाली खोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने नहीं खोली।
विज्ञापन


इसके चलते लोगों ने मंगलवार को सुबह पृथला-धतीर मार्ग पर जाम लगा दिया। पंचायत विभाग के अधिकारी के आश्वासन पर ही जाम को खत्म किया जा सका।

मंगलवार सुबह दुधौला गांव की दलित बस्ती के लोगों ने पृथला-दुधौला मार्ग पर लकड़ियां डालकर मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना की धतीर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के कहने पर भी लोगोें ने जाम नहीं खोला।

इसके बाद पंचायत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन दिया कि बुधवार को नाली को खुलवा दिया जाएगा और यदि नाली नहीं खोली तो इसे जाम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही तीन घंटे तक लगा जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें