पलवल में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : Palwal
गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कटेसरा के पास सड़क दुर्घटना में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जांच अधिकारी धर्मेंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव कटेसरा के समीप एक पिकअप गाड़ी पलट गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी में बैठी सवारियों को उपचार के जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जयपुर के शाह पुर तहसील के गांव खेजरौली निवासी बौधूराम को मृत घोषित कर दिया जबकि जयपुर के ही आमेर के गांव मानपुरा निवासी लालाराम व अजय की हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों को बयान पर कार्रवाई करते हुए जिला नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।