फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4 से 5 गुना बढ़े हरे सब्जियों के दाम

विज्ञापन
पलवल मंडी में सब्जी बेचता दुकानदार। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
महंगाई : सब्जियों ने बिगाड़ा घर का बजट, 4 से 5 गुना बढ़े हरी सब्जियों के दाम
विज्ञापन

कपिल शर्मा
पलवल। सब्जियों के भाव ने इन दिनों आसमान चढ़ रहे हैं। आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी हैं। भाव में एकदम से इतना उछाल आया है कि कम आय वाले परिवारों के लिए हरी सब्जी खरीदकर खाना मुश्किल हो रहा है।
10 से 15 रुपये बिकने वाली लौकी 50 से 60 रुपये किलो बिक रही है। वहीं टमाटर के साथ-साथ भिंडी, तोरई, पत्ता गोभी, फूल गोभी, आलू, बैंगन, अरबी, अदरक, हरी व शिमला मिर्च के भावों में भी जोरदार उछाल आया है। दुकानदार सब्जियों के बढ़े दामों का मुख्य कारण पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश को बता रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश का पानी खेतों में भरने से सब्जियां खराब हो गई हैं। आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। पिछले एक सप्ताह में अधिकतर हरी सब्जियों के दाम दोगुने से ज्यादा हो चुके हैं। भिंडी, टमाटर, तोरई 40 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम मंडियों में बिकने लगे हैं। लौकी के दाम 5 गुना तक बढ़ चुके हैं। सब्जी विक्रेता सूरज, सज्जन, राज सिंह, संतराम का कहना है कि मंडी से सब्जी मंगाने से कीमत और बढ़ जाती है। ग्राहक नहीं आने से सब्जियां खराब हो जाती हैं, जिससे उन पर दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन

.................
बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। कोई भी सब्जी 50 रुपये किलो से कम नहीं है। एक समय की सब्जी बनाने में कम से कम 100 रुपये का खर्च आ रहा है। रसोई का बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

- पूजा शर्मा, गृहणी पलवल
..............
यह है सब्जी के दाम
आलू 30-40 रुपये, लौकी 50-60 रुपये, टमाटर 50-60 रुपये, बैंगन 40-50 रुपये, फूल गोभी 70-80 रुपये, अरबी 40-50 रुपये, भिंडी 40-50 रुपये, तोरई 40-50 रुपये, हरा धनिया 200 रुपये, हरी मिर्च 100 रुपये, प्याज 40-50 रुपये, शिमला मिर्च 70-80 रुपये, खीरा 30-40 रुपये, अदरक 80-120 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें