फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव भुलवाना के पास सोमवार सुबह सैर के लिए जा रहे तीन युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव निवासी सुमित और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि राकेश मामूली रूप से चोटिल हो गया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा के लड़के सुमित और रोहित के साथ सुबह सैर के लिए जा रहा था। जब वह राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सुमित और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें