श्रीगणेश उत्सव मंडल महाराष्ट्र के तत्वावधान में सराय पुख्ता स्थित महाराजा अग्रसेन वाटिका में चल रहे नौ दिवसीय गणेशोत्सव के अंतर्गत रविवार को गौरी पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरी पूजन महिलाओं शकुंतला सालुखे, मीना, पूनम, साधना, छाया, जयश्री, भारती, वैशाली, निमज़्ला, पल्लवी, दीपाली, ज्योति, अनीता, विद्या, सुरेखा, प्रिया, संगीता, राजबाला, पूनम, प्रियंका, शीतल, सुप्रिया, ने किया।
शनिवार की रात्रि आयोजित कार्यक्रम में बालाजी का जागरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश स्तुति से हुआ। इस अवसर पर प्रधान भीमराव निकम, संरक्षक रमेश सालुंखे, प्रदीप मंगला, नारायण घेवारी, सचिन चव्हान, शहाजी शिंदे, शिवाजी, मनोज, संजय, विजय, राहुल, प्रमोद, हणमंत, सुदीप, रावसाहेब, अमित, सुमित, संपत, अविनाश, रोहित, गणेश, किरण, पवन, नितिन, विकास व नरोत्तम वर्मा आदि मौजूद थे।