फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला की मौत की सूचना पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दीनदयाल उपाध्याय भवन निर्माण के लिए नगर परिषद की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम की कार्रवाई के दौरान एक महिला ईंट गिरने से बेहोश हो गई। महिला की मोत की सूचना पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने उसे एक चारपाई पर लेटाकर दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर और बस पर भी पथराव कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को एंबुलेंस में जिला नागरिक अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के बाद बाद महिला को होश आया।
विज्ञापन

गांव कुसलीपुर में नगर परिषद की जमीन पर बघेल व प्रजापति समाज के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाए हुए हैं। 20 फरवरी को विधायक दीपक मंगला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन का निर्माण कराने के लिए आधारशिला रखी थी। भवन निर्माण के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सत्येंद्र ने उपायुक्त से अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने को कहा। शाम करीब चार बजे नगर परिषद के अधिकारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जैसे ही मकानों व दीवारों को तोड़ना शुरू किया, उसी दौरान एक बुजुर्ग महिला पर एक मकान की ईंट गिर गई। जिससे वह बेहोश हो गई। उसी दौरान पहुंचे परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनने के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए व महिला को मृत समझकर एक चारपाई पर लिटा दिया और दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर जाम खुलवाने का प्रयास किया तो लोगों ने उन पथराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस की बस पर भी पथराव कर शीशे तोड़ दिए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस फोर्स बुलवाई गई व लोगों को जबरन हटाकर महिला को एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां पर उपचार के बाद वह स्वस्थ हो गई। उसके जिंदा होने की सूचना के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें