फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यूपी रेरा ने 470 शिकायतकर्ताओं से मांगी बैंक खातों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खातों की जानकारी नहींं होने से बिल्डरों से वसूली गई धनराशि लौटने में हो रही देरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने 470 शिकायतकर्ताओं से बैंक खाते की जानकारी मांगी है। सभी को शपथ-पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करानी होगी। सोमवार को आदेश जारी किया गया है। अफसरों ने बताया कि बिल्डरों से वसूली गई धनराशि को वापस किया जाना है, लेकिन बैंक खातों की सही जानकारी नहीं होने से भुगतान लंबित है।

अफसरों ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के आदेश का बिल्डर पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में खरीदारों की जमापूंजी को निकालने के लिए आरसी जारी की जा रही है। फिलहाल 470 शिकायतों को चिह्नित किया गया है। इनमें शिकायतकर्ताओं ने अभी तक बैंक खाते का विवरण शपथ-पत्र के माध्यम से नहीं दिया है। इस कारण प्रमोटर से वसूल की गई धनराशि का हस्तांतरण रुका हुआ है। अफसरों ने अनुरोध किया है कि 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी के साथ शपथ-पत्र बैंक खाते की सही जानकारी के साथ तत्काल स्पीड पोस्ट या स्वयं कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जमा करें शपथ-पत्र

एनसीआर के जिलों के शिकायतकर्ता को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शपथ-पत्र जमा करना है। वहीं, एनसीआर के बाहर के जिलों के शिकायतकर्ता को लखनऊ स्थित कार्यालय में इसे जमा करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें