पलवल। जिले में दिल्ली-आगरा रेल मार्ग पर स्थित पलवल-रूंधी रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश तेवतिया के अनुसार युवक ने नीली चेकदार कमीज पहन रखी थी। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो संबंधित जीआरपी चौकियों और आसपास के थानों में भेज दिया है।