पलवल। रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग कार्यालय के पास एसबीआई के एटीएम बूथ के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जीआरपी ने शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है और उसने सफेद रंग का कुर्ता व नीले रंग की बेड शीट कमर में लपेट रखी है। मृतक के दाहिने हाथ पर उमराव लिखा हुआ है।