फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: होडल में मां-बेटे को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Sun, 28 Sep 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में दोनों को फरीदाबाद रेफर, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर की बकसुआ पट्टी में शुक्रवार देर रात करीब दस बजे अज्ञात हमलावरों ने मां-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए दोनों को फरीदाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोमपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आधा दर्जन हमलावरों ने पट्टी निवासी रोहित और उसकी मां गीता पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। फिलहाल दोनों का सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें