फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर थाना रोजका मेव क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। हादसा किरंज के पास रात करीब 12 बजे हुआ। दोनों फरीदाबाद से जन्मदिन की पार्टी मनाकर मोटरसाइकिल पर अपने गांव कनोली लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विजय कुमार पुत्र गंगाराम और नवीन पुत्र अशोक, निवासी कनोली, थाना हथीन, जिला पलवल के रूप में हुई है। दूसरे बाइक पर सवार विजय के बेटे हरिओम और पत्नी सविता ने बताया कि गांव लौटते समय किरंज के पास ट्रक ने विजय की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पलवल में अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस को हादसे की सूचना सुबह करीब छह बजे मिली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना रोजका मेव प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों में थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे पर तीन अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार और रविवार को केएमपी पर हुए हादसों में एक मोटरसाइकिल सवार और एक ट्रक चालक की भी जान गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें