फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में लगे बेरिकेड में टक्कर मारकर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-विदेशी पिस्टल और कार भी बरामद की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेड में टक्कर मारकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने विदेशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी तीन-चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि मंगलवार रात को उनकी टीम अलावलपुर चौक पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की जांच कर रही थी। उसी दौरान गांव अलावलपुर की तरफ से एक चालक अपनी कार को लापरवाही से चलाता हुआ आया। पुलिसकर्मियों ने चालक को टॉर्च की रोशनी जलाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार की गति को बढ़ाते हुए बेरिकेड में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद रुकने के बजाय आरोपी गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने कार का पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कार में सवार दो युवकों तिगांव निवासी प्रवीण और पवन नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से तलाशी लेने पर इटली की निर्मित पिस्टल मिली। उन्होंने आरोपियों से पिस्टल का लाइसेंस मांगा, जिसे वह नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की कार और पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें