फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल ले उड़े दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। शहर में ठगी का मामला सामने आया है। शनिदेव मंदिर में पूजा करने गई एक महिला को दो अज्ञात युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके कानों से करीब पांच ग्राम सोने के कुंडल निकाल लिए और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। वार्ड नंबर आठ निवासी उदयपति पत्नी सोहन लाल ने बताया कि 28 नवंबर की शाम करीब पांच बजे वह भारतीय स्टेट बैंक के नजदीक स्थित शनिदेव मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर के बाहर खड़े दो युवकों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके सोने के कुंडल उतार लिए। महिला युवकों की पहचान नहीं कर सकी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर आभूषण बरामद कराने की मांग की है। वहीं, सिटी थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें