फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: धर्म पट्टी में हवाई फायरिंग के मामले में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। होडल थाना क्षेत्र की धर्म पट्टी में हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों को पकड़ लिया गया।
घटना बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे की है।

धर्म पट्टी निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर मौजूद था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। एक गोली उसकी छत की ग्रिल से टकराकर आंगन में आ गिरी। बाहर निकलने पर उसे चार-पांच मकान आगे एक कार और कुछ लोग दिखाई दिए, जो वहां से तिहा पट्टी की ओर चले गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कार से काली टी-शर्ट पहने एक युवक उतरता दिखाई दिया। अगले दिन लिखित में शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोबारा जांच की और शिकायतकर्ता ने फुटेज देखकर एक युवक की पहचान धर्म पट्टी निवासी प्रशांत और दूसरे युवक की ललित के रूप में की।
विज्ञापन


होडल थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि पुलिस जांच में गली में हवाई फायरिंग की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें