फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन की सफाई करने उतरे दो कर्मी बेहोश

विज्ञापन
सफाई कर्मी बाबी, - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। सीवर लाइन की सफाई करने के लिए उतरे दो सफाई कर्मचारी बेहोश हो गए। दोनों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल दोनों उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

गांव रायपुर रोड पर अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बनाई जा रही है। रविवार को सफाई के लिए दो कर्मचारी बुलाए गए। इनमें से पहले एक को सीवर में उतारा गया। ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से वह सीवर में ही बेहोश हो गया। अपने साथी को बचाने के लिए जैसे ही दूसरा कर्मचारी सीवर में उतरा, वह भी बेहोश हो गया। वहां मौजूद ठेकेदार के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल ले गए। दोनों कर्मचारियों की पहचान लाडियाका निवासी देवा और पलवल की कृष्णा कॉलोनी निवासी बोबी के तौर पर की गई। वहीं, ठेकेदार पवन ने बताया कि सीवर की सफाई के लिए दोनों कर्मियों को बुलाया गया था, जहरीली गैस से दोनों बेहोश हो गए। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर राजुकमार ने बताया कि दो व्यक्तियों को बेहोशी की हालत में यहां लाया गया। सीवर में ऑक्सीजनबहुत कम होने के कारण दोनों बेहोश हो गए। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें